अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही कर 22 चालान किए गए कुल 8000/- रुपये समन शुल्क वसूला गया एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर भी कार्यवाह की गई
बरही न्यूज रिपोर्टर सुरेश सेन पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी कमल मौर्य, एवं एसडीओपी महोदय विजयराघवगढ़ वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविन्द कुमार चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक 25/11/2026 को थाना बरही क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 22 चालान किए गए, जिनसे 8000/- रुपये समन शुल्क वसूला गया।
इसी दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए एक वाहन चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
थाना बरही पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु इस प्रकार की चेकिंग कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट



