कटनी जिले की रीठी क्षेत्र व ग्राम पंचायत पटोहा के ग्राम चिखला मैं पेयजल आपूर्ति के लिए बन रही नई ओवरहेड पानी की टंकी का निर्माण कार्य ठेकेदार की लापरवाही के कारण मजदूरों के लिए जानलेवा बन गया है।
आपको बता दे कि 30 से 40 फीट ऊंची टंकी के ऊपर मजदूर बिना हेलमेट, बिना सेफ्टी बेल्ट, बिना सेफ्टी शूज के सरिया बांधने, शटरिंग और प्लास्टर का काम कर रहे हैं। सबसे खतरनाक बात ये है कि गिरने से बचाव के लिए नीचे सेफ्टी नेट भी नहीं लगाया गया है।
भवन और अन्य निर्माण श्रमिक Act 1996 और श्रम नियमों के अनुसार 2 मीटर से ऊंचाई पर काम के लिए PPE, सेफ्टी बेल्ट, लाइफ लाइन और साइट पर सेफ्टी ऑफिसर की तैनाती अनिवार्य है। लेकिन यहां एक भी नियमो का पालन नहीं हो रहा।
मजदूरों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि "सुरक्षा उपकरण मांगने पर ठेकेदार काम से निकालने की धमकी देता है। और रोजना जान जोखिम में डालनी पड़ रही है"।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल विभाग के अधिकारी टेंडर पास करने के बाद साइट पर झांकने भी नहीं आते अगर टंकी से कोई मजदूर गिर गया तो इसकी जिम्मेदार कौन होगा,,,,? श्रम कानून विशेषज्ञों के अनुसार बिना सुरक्षा उपकरण काम कराने पर ठेकेदार पर 2 लाख रुपये तक का जुर्माना, 3 महीने तक की जेल और लाइसेंस रद्द करने का प्रावधान है।
जिसको लेकर स्थनीय लोगो ने कलेक्टर, श्रम आयुक्त और नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि तत्काल हो रहे निर्माण कार्य की जांच करा उचित कार्यवाही कर मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। इससे पहले कि कोई अप्रिय घटना हो, प्रशासन को तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए।
हरिशंकर बेन



