कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कहा है कि आधार संबंधी सेवाओं को अधिक व्यवस्थित, विश्वसनीय और नागरिक हितैषी बनाएं, ताकि आधार कार्ड बनवाने से लेकर उसमें आवश्यक सुधार एवं अपडेट कराने तक नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह निर्देश बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ख़ासतौर पर मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री तिवारी ने निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आधार कार्ड बनवाने अथवा उसमें संशोधन और अपडेट कराने के लिए नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो और जिले में आधार सेवाएं अधिक सुगम, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित हों। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय, कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित बाकल और सिलौंडी में आधार मशीन लगाकर यहां आधार संबंधी सभी कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों और परिजनों का आना होता है, साथ ही यहां हर दिन करीब 25 से 30 प्रसव होते हैं इसलिए जिला चिकित्सालय में आधार किट मशीन स्थापित कर कार्य शुरू किया जाय। बैठक में ई-गवर्नेंस के जिला प्रबंधक श्री सौरभ नामदेव ने बताया कि जिले में कुल 52 आधार किट मशीनें हैं। जिनमें से अक्रियाशील है, इस पर कलेक्टर श्री तिवारी ने निर्देशित किया कि सभी अक्रियाशील आधार किट मशीनों को क्रियाशील कर अधिक जरूरत वाले स्थानों में शिफ्ट करायें। कलेक्टर श्री तिवारी ने आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य में पारदर्शिता, सुचारू व्यवस्था और नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
को निर्देशित किया कि वे वर्तमान में ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित आधार कैंप में विभागीय हितग्राहियों आधार पंजीयन एवं अपडेशन करने एवं 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के सभी बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्यता कराए जाने के निर्देश दिए गए ।
बैठक में सीएमएचओ डॉ राज सिंह ठाकुर, डीईओ सच्चिदानंद पांडे, डीपीसी प्रेमनारायण तिवारी,एलडीएम मेझरस किंडो,डीपीओ अब्दुल गफ्फार और पोस्ट आफिस के अधिकारियों की उपस्थिति रही।



