‘आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में शासकीय महाविद्यालय बरही की सक्रिय सहभागिता
विद्यार्थियों की समस्याओं का अधिकारियों ने किया त्वरित निराकरण, मिला आवश्यक मार्गदर्शन
बरही। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 4 अक्टूबर 2026 को नगर परिषद बरही में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर में शासकीय महाविद्यालय बरही, जिला कटनी की सक्रिय सहभागिता रही। शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक निराकरण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
महाविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान में आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. त्रिपाठी, प्रो. अब्दुल बारी एवं श्रीमती राजेश्वरी मिश्रा उपस्थित रहे।
महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों और आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से सीधे जोड़ने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



