विजयराघवगढ़/रिपोर्टर सुरेश सेन पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य महोदय व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुये दो ट्रैक्टर को पकड़ा है। 18/10/2026 को गश्त दौरान ग्राम खिरवा नम्बर 01 महानदी पुल के पास पावर ट्रेक कंपनी का ट्रेक्टर क्रमांक एम.पी. 21 जेड.एफ. 9365 एवं महिन्द्रा कंपनी का ट्रेक्टर क्रमांक एम.पी. 21 जेड.बी. 6858 की ट्राली में रेत परिवहन करते हुये मिलने पर वाहन को रोका, ट्रेक्टर चालक पुलिस को देखकर मौके पर वाहनों को छोड़कर भाग गये, रेत से भरे हुये ट्रेक्टर को मौके पर धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त किया गया है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि जयराम साकेत, आरक्षक पप्पू प्रजापति, प्रधान आरक्षक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट



