बरही/रिपोर्टर:सुरेश सेन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही से हुआ। रैली चौक बाजार होते हुए पुनः शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही पहुँची, जहाँ कार्यक्रम का गरिमामय समापन किया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद बरही के अध्यक्ष श्री पीयूष अग्रवाल जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुप्ता जी, श्री तीरथ पटेल जी, पार्षद श्री संतोष द्विवेदी जी, नगर परिषद के सभी एल्डरमैन एवं सम्माननीय जन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही के प्राचार्य एवं शिक्षकगण, शासकीय कन्या विद्यालय बरही के प्राचार्य एवं शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, नागरिकगण तथा भाजपा मंडल के सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। पूरे मार्ग में भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्ति सेओत-प्रोत रहा।
सभी जनप्रतिनिधियों, एल्डरमैन, विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं, नागरिक बंधुओं तथा भाजपा मंडल के सम्माननीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं सहभागिता से तिरंगा यात्रा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट



