पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) महोदय सुश्री शिवा पाठक एवं थाना प्रभारी कुठला श्री अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में एवं चौकी प्रभारी बिलहरी उनि नवीन नामदेव के निर्देशन में बिलहरी पुलिस स्टाफ द्वारा विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर एक ग्रे रंग की अर्टिगा कार नंबर MP 21 CA 6921 के चालक को घेराबंदी कर पकड़ा जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम यश काछी पिता पप्पू काछी उम्र 25 वर्ष निवासी भट्टा मोहल्ला रंगनाथ जिला कटनी का होना बताया जिसके गाड़ी की डिग्गी पर रखी 17 पेटी लाल मसाला एवं तीन पेटी सफेद प्लेन देसी शराब कुल 20 पेटी देशी शराब कीमती लगभग 98500 रुपए की मिलने एवं शराब परिवहन के संबंध में कोई वैद्य लाइसेंस न होना पाया जाने से आरोपी के कब्जे से 20 पेटी देसी शराब एवं शराब परिवहन में उपयोग मारुति सुजुकी अर्टिगा कार कीमती करीबन 7 लाख रुपए कुल मशरुका 7 लाख 98 हजार 500 रुपए की समक्ष गवाहनों के जप्त की गई । आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त अवैध शराब के स्रोत के संबंध में विवेचना जारी है।
महत्वपूर्ण भूमिका :- चौकी प्रभारी बिलहरी उनि नवीन नामदेव,प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा , अखिलेश दीक्षित ,आरक्षक उमाकांत तिवारी, लव उपाध्याय, सौरभ जैन सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही ।



