कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में खनिज और परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि जिले में बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने बिना पूर्व सूचना के समय-सीमा बैठक से अनुपस्थित रहने पर मंडी सचिव मनीष मंडावी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालयों में समय पर प्रात: 10 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाये जाने वाले कर्मियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर और अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा मौजूद रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री तिवारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, लंबित शिकायतों, राजस्व प्रकरणों और मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा किया।
कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग को रीठी क्षेत्र की नहरों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही गौशालाओं में गायों की वास्तविक संख्या का पटवारियों के माध्यम से सत्यापन कराने के निर्देश भी संबंधित एसडीएम को दिए।
अभियान चलाकर करें सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन शिकयतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी अभियान चलाकर लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व विभाग को लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु गंभीरता से प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन से संबंधित शिकायतों को भी प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने टीएल पत्रों की भी समीक्षा कर लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने को कहा।पटवारियों को प्रतिदिन 20 पंजीयन का लक्ष्य
स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना की प्रगति बढ़ाने के लिए कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक पटवारी को प्रतिदिन 20 पंजीयन का लक्ष्य देने और इस कार्य में युवाओं की मदद लेने को कहा। उन्होंने स्वामित्व योजनांतर्गत कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। बैठक में फार्मर आईडी रजिस्ट्री, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और पीएम किसान ई-केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बड़वारा और विजयराघवगढ विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल मैदान
कलेक्टर श्री तिवारी ने बड़वारा और विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में खेल मैदान निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश पीआईयू विभाग को दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उमरियापान बीएमओ को अनमोल पोर्टल पर एएनसी पंजीयन में तेजी लाने तथा गंभीर एनीमिया के मामलों में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने को कहा।



