चौकी सांवरी पुलिस द्वारा अवैध हाथ-भट्टी महुआ शराब के लहान पर कार्रवाई
दिनांक 18/10/2026 को मुखबिर की सूचना पर चौकी सांवरी पुलिस टीम द्वारा ग्राम सलैया के जंगल में दबिश दी गई। दबिश के दौरान अवैध रूप से हाथ-भट्टी से महुआ शराब बनाने का अड्डा संचालित होना पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर करीब 100 लीटर अवैध महुआ लहान को जमीन में फैलाकर नष्ट किया गया एवं हाथ-भट्टी, महुआ भट्टी तथा शराब बनाने के उपकरणों को मौके पर ही नष्ट किया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम -
- थाना प्रभारी निरीक्षक - आफताब खान
- चौकी प्रभारी उप निरीक्षक - दुर्गेश तिवारी
- स.उ.नि. - नितेश ठाकुर
- आर. रविन्द्र दुबे, आर. विजय सनोडिया, आर. राम्मू सिंह
- महिला आर. सरिता



