कालापीपल(बब्लू जायसवाल)शाजापुर जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र में साढ़े सात घंटे चले प्रदर्शन के बाद पुलिस विभाग ने थाना प्रभारी को बदल दिया है,शाजापुर जिले के सुंदरसी में हिंदू संगठनों,ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया था,जिला पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने सोमवार देर रात 10 अगस्त को आदेश जारी कर यह बदलाव किया,आदेश के अनुसार,सुंदरसी थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा शर्मा को तत्काल प्रभाव से मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है,वहीं रक्षित केंद्र शाजापुर से केशर बाई राजपूत को सुंदरसी का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है,पुलिस की इस कार्यवाही को लेकर हिंदू संगठनों और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई थी,उन्होंने थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया,रविवार दोपहर करीब 1 बजे हिंदू संगठनों, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुंदरसी थाने के सामने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू किया,यह प्रदर्शन लगभग साढ़े सात घंटे तक चला,इस पर शाजापुर विधायक अरुण भीमावत और भाजपा जिला अध्यक्ष रवि पांडे भी मौके पर पहुंचे थे।
"TI को ट्रांसफर से किसको क्या लाभ हुआ"
तबादले के बाद अब क्षेत्र में चर्चा का दौर शुरू हो गया है,खास बात यह है कि सुंदरसी थाना क्षेत्र में करीब 39 गांव,जबकि मोहन बडोदिया थाना क्षेत्र में करीब 84 गांव आते हैं,ऐसे में लोग चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि "भाजपा के प्रदर्शन से टीआई की किस्मत खुल गई 39 गांव से सीधे 84 गांव की जिम्मेदारी "
'सुत्रो के मुताबिक यह पूरा मामला सुंदरसी थाना क्षेत्र के माधोपुर और सकराई गांव के बीच शनिवार रात 8 से 9 बजे के करीब हुए विवाद से जुड़ा है,विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे,पुलिस ने उसी रात दोनों पक्षों का मेडिकल कराया और उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किए'



