जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुशवाहा ने एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर ऑनलाइन ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं करने और विद्यालय में अनियमित उपस्थिति के मामले में शासकीय प्राथमिक विद्यालय उमरिया- श्रीनगर की शिक्षिका श्रीमती शकीला बानो को जारी कारण बताओ सूचना-पत्र का स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिस पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और पूर्व में किए निरीक्षण में कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार नहीं लाने को गंभीर कदाचरण मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय गोटेगांव निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। यह निलंबन आदेश विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोटेगांव के प्रतिवेदन के आधार पर किया गया है।
#Narsinghpur
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh



