विजयराघवगढ़रिपोर्टर सुरेश,,, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 161 द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा आदिवासी ग्राम मझगवा में हरिजन आदिवासियों को घर घर जाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। सेवा संकल्प अभियान में छात्र छात्राओं द्वारा विविध कार्यक्रम के साथ रैली निकालकर नशा के दुष्परिणाम का संदेश देकर।ग्राम के आदिवासी महिला पुरुषों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम में संस्था के कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश सोनी संस्था प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा बहेलिया,कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र तिवारी सहित 100 स्वयंसेवकों का दल मेरा भारत के स्वयंसेवक जन अभियान परिषद के सदस्यों एवं युवा कल्याण विभाग के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहीं।
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट



