श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी के माध्यम से उठाई मीडियाकर्मियों के हितों की आवाज
कटनी / प्रदेश के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक-आर्थिक संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की कटनी जिला इकाई ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम कलेक्टर आशीष तिवारी को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। परिषद ने शासन से मांग की है कि पत्रकारों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए ठोस नीतियां लागू की जाएं।
परिषद के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंघानिया ने बताया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार विषम परिस्थितियों में जनहित के मुद्दे उठाते हैं, लेकिन आज भी वे मूलभूत सुरक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक संरक्षण के अभाव से जूझ रहे हैं। संगठन ने शासन से इन मांगों पर संवेदनशीलता से विचार कर शीघ्र आदेश जारी करने का आग्रह किया है।
प्रमुख 11 सूत्रीय मांगें:
अधिमान्यता नियमों का सरलीकरण
ग्रामीण व तहसील स्तर के पत्रकारों को अधिमान्यता मिले तथा अनुभव की अनिवार्यता 20 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष की जाए।
श्रद्धा निधि की आयु सीमा घटे
पत्रकार श्रद्धा निधि की पात्रता आयु 62 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष की जाए और वरिष्ठ व आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों के लिए सम्मान पेंशन लागू हो।
पत्रकार सुरक्षा कानून
पत्रकारों पर हमले, धमकी और उत्पीड़न रोकने हेतु प्रदेश में कड़ा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो।
कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा:
पत्रकारों और उनके परिजनों को कम से कम 8 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिले।
दुर्घटना पर आर्थिक सहायता:
असामयिक निधन अथवा गंभीर दुर्घटना पर आश्रित परिवार को न्यूनतम 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए।
आवासीय कॉलोनी व पत्रकार भवन:
जिला मुख्यालय पर पत्रकार भवनों का निर्माण और पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनियां विकसित की जाएं।
पारदर्शी विज्ञापन नीति
छोटे व मध्यम समाचार पत्रों के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी विज्ञापन नीति बने।
रियायती बैंक ऋण
पत्रकारों और उनके परिवारों को आसान शर्तों व कम ब्याज पर बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाए।
टोल व यात्रा में छूट मीडियाकर्मियों को रेल व बस यात्रा में विशेष रियायत तथा टोल टैक्स से छूट दी जाए।
शिकायत निवारण समितियां:
जिला एवं संभाग स्तर पर पत्रकार कल्याण व शिकायत निवारण समितियों का गठन कर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें हों।
समग्र कल्याण नीति: डिजिटल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ग्रामीण पत्रकारों को प्रोत्साहन, संरक्षण और सम्मान देने हेतु एकीकृत नीति तैयार की जाए।
ये रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष गोपाल सिंघानिया के नेतृत्व में उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, कृपानंद तिवारी, सचिव मनीष सेकसरिया, संजय शर्मा, संगठन मंत्री प्रमोद खंपरिया, प्रवक्ता प्रकाश जैन, सह-प्रवक्ता अरविंद गुप्ता, समाज विकास प्रकोष्ठ के मयंक जैन, मनोज प्यासी, बाल्मिक पांडे, विजयराघवगढ़ तहसील अध्यक्ष अजय त्रिपाठी, राकेश चतुर्वेदी, सुनील रावत और नीरज अग्रवाल सहित कई मीडियाकर्मी मौजूद रहे।



