जनपद पंचायतों के 39 सेक्टर सुपरवाइजर को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने मांगा जवाब
30 सितंबर 2026 तक लक्ष्य पूर्ति नहीं होने पर होगी वेतन कटौती
कटनी (26 अगस्त)- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की पूर्णता को लेकर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रगति परिलक्षित नहीं होने पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले की समस्त जनपद पंचायतों के 39 सेक्टर सुपरवाइजर को पत्र जारी कर 30 सितंबर 2026 तक वांछित प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना की आवास पूर्णता की न्यून प्रगति की राज्य स्तरीय समीक्षा 20 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई थी। चूंकि योजना का उद्देश्य आवास योजना परिवारों को आवास पूर्णता की प्रगति के आधार पर समय सीमा में किस्तों के माध्यम से राशि उपलब्ध कराते हुए आवासों को पूर्ण कराना है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के संचालक द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने 30 सितंबर 2026 तक समस्त सेक्टर सुपरवाइजरस को दिए गए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वर्ष 2024-25 के आवासों का 90% एवं वर्ष 2025-26 के स्वीकृत आवासों के 50% आवासों की पूर्णता का लक्ष्य निर्धारित कर प्रगति से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया है। जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी पत्र के मुताबिक संबंधित सेक्टर सुपरवाइजर उपयंत्री, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पंचायत समन्वय अधिकारी एवं बीसी द्वारा योजना के क्रियान्वयन में रुचि नहीं लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों/ निर्देशों की अवहेलना मानते हुए पदीय दायित्वों के विपरीत को कदाचरण की श्रेणी में पाया गया। जनपद पंचायत कटनी से 5, रीठी के 7, बड़वारा से 4, विजयराघवगढ़ के 7, बहोरीबंद के 9 एवं ढीमरखेड़ा के 7 सेक्टर सुपरवाइजर को पत्र जारी हुए हैं।
30 सितंबर तक लक्ष्य पूर्ति नहीं होने पर होगी वेतन कटौती
जिला पंचायत सीईओ ने 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आवास पूर्णता में प्रगति नहीं आने पर आगामी माह माह का वेतन,निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रगति के आधार पर समानुपातिक रूप से वेतन कटौती कर भुगतान किए जाने का उल्लेख पत्र में किया है।
सेक्टर सुपरवाइजर कटनी
जनपद पंचायत कटनी से सर्वश्री मनोज परोहा, मुकेश चक्रवर्ती,अवधेश दाहिया, त्रिभुवन सिंह और अनुरुद्ध परोहा।
रीठी विकासखंड से
सर्वश्री आशीष यादव, भारती चौबे, चेतन सोनी, डीलन सिंह, एल.एन. मिश्रा, चंदन सिंह और आर.एस. हल्दकार।
बड़वारा से
सर्वश्री बल्लू सिंह, विनय सिंह गहरवार, एच.एस.राठौर और नरेंद्र तिवारी।
विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत
सर्वश्री आलोक पटेल,गजल शर्मा,एच.एस.मार्को, के.एल. पटेल,कमला कोरी, पी.एस. बागरी और राहुल डोंगरे।
विकासखंड बहोरीबंद से
सर्वश्री इंद्रकांत ब्यौहार,महाराज सिंह, मोहन सिंह श्याम, रामकुमार पटेल, आर.के. रजक शाहिद सुल्तान,संदीप विश्वकर्मा, श्यामलाल गोटिया एवं सुशील साहू।
जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा
सर्वश्री अनिल जाटव,आर.पी.एस. मार्को, प्रदीप यादव, भूपेंद्र सिंह मौर्य, मनीष हल्दकार,विनोद शर्मा और सुमित साहू को जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में न्यून प्रगति हेतु पत्र जारी कर निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य के अनुसार प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं।



