कटनी जिले रीठी वीरांगना अवंती बाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एक्सीलेंस के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान लैब टेक्नीशियन धीरेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को अस्पताल में संचालित विभिन्न जांचों, लैब की कार्यप्रणाली तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि विभिन्न बीमारियों की पहचान एवं उपचार में प्रयोगशाला जांच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। छात्रों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी हासिल की। इस दौरान विद्यार्थियों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली को समझने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों से सवाल भी किए। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त होती है। भ्रमण के दौरान छात्रों में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र को लेकर उत्सुकता दिखाई दी।
हरिशंकर बेन



