बेहरावल में शासकीय पट्टों का महाघोटाला,अपनों में बंटी सरकारी जमीन,पात्र आज भी भटक रहे
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)ग्राम पंचायत बेहरावल में शासकीय पट्टों के नाम पर बड़ा खेल हुआ है,ग्रामीणों ने सीधा आरोप लगाया है कि यहां जरूरतमंदों को नहीं, बल्कि अपात्रों और चहेतों को सरकारी जमीन रेवड़ी की तरह बांटी गई है,
सरपंच बदले,खेल वही-पात्रता ताक पर अपात्र मालामाल
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में जो भी सरपंच बना, उसने अपने कार्यकाल में नियमों को कचरे में फेंका और अपने लोगों को पट्टे बांट दिए,शासकीय पट्टा गरीब, भूमिहीन और जरूरतमंद के लिए होता है,लेकिन बेहरावल में इसे प्रभाव और पहुंच के हिसाब से बांटा गया,
ग्रामीणों के तीखे सवाल
1.पट्टे बांटने से पहले पात्रता की जांच किस आधार पर हुई ?
2.दस्तावेजों का सत्यापन किस अधिकारी-कर्मचारी ने किया ?
3.अगर अपात्रों को पट्टे दिए गए तो इसका जिम्मेदार कौन ? सरपंच,सचिव या पटवारी ?
वर्षों से चल रहा है पट्टा घोटाला,अब हिसाब होगा
ग्रामीणों का आरोप है कि ये खेल सालों से चल रहा है। अब मांग उठ रही है कि पूरे मामले की *कार्यकाल-वार और हितग्राही-वार जांच हो,
4.किसे पट्टा मिला ? कब मिला ? किस आधार पर मिला ?,उस समय सत्यापन किसने किया ?
इन चार सवालों के जवाब में ही पूरा घोटाला छिपा है।
रिकॉर्ड खुलेगा तो दूध का दूध,पानी का पानी
ग्रामीणों ने मांग की है कि पट्टा वितरण के प्रस्ताव, पंचायत का पूरा रिकॉर्ड,राजस्व अभिलेख और पात्रता दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं,अगर निष्पक्ष जांच हुई तो कई सफेदपोशों के नाम बेनकाब हो जाएंगे।
अब सबसे बड़ा सवाल-:
क्या जिला प्रशासन बेहरावल के इस पट्टा घोटाले की निष्पक्ष जांच कराएगा ? क्या दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर FIR और बर्खास्तगी जैसी कार्यवाही होगी ? या फिर ये शिकायत भी दूसरी फाइलों की तरह धूल खाती रहेगी ?
अंत में:-वही इन शासकीय पट्टों के मामले में "ग्राम बेहरावल निवासी सीताराम मीणा"द्वारा सब दूर शिकायत की जा चुकी है,लेकिन आज तक अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।



