🌺शक्ति की अधिष्ठात्री मां शारदा एवं बंजारी माई मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़🌺
विजयराघवगढ़रिपोर्टर सुरेश,धार्मिक ऐतिहासिक नगरी मैं शारदेय नवरात्रि पर्व के अवसर पर माता देवी के अद्वतीय दिव्य दर्शन हेतु एवं प्रातः कालीन प्रधान आरती मैं सम्मिलित होकर शक्ति स्वरूपा माता के दर्शनार्थ कोसों दूर से श्रद्धालु भक्तजन पहुंचकर माता की जयकारा लगते हैं। बता दे की विगत 200 वर्ष पूर्व ऐतिहासिक नगरी के राजा प्रयागराज द्वारा माताओ के मंदिर का निर्माण करा कर मैहर की भांति रामबाग अखाड़ा राम जानकी मंदिर प्राचीन बावली आदि का निर्माण कराया गया था। मंदिर के वयो वृद्ध पुजारी जगदीश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में परिवार के सदस्यों द्वारा माता जी का विधि विधान पूर्वक पूजन कर आरती संपन्न कराई जाती है। जहा श्रद्धालु भक्त जन अपनी उपस्थिति देकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।वही मां शारदा मंदिर से लगे झपावन नदी के तट पर विशालकाय बट वृक्ष के नीचे बंजारी माई का प्राचीन मंदिर स्थित है। जहां प्राचीन प्रथा के अनुसार कोसो दूर से माता को जल ढारने तथा अपनी अपनी मनौती पूर्ण करने बाहर से आए श्रद्धालु भक्त जन दस दिनों तक डेरा डालकर माता की आराधना में लीन रहते हैं। वहीं दोनों मंदिरों की मढिया में प्राचीन काल से जवारे रोपित करने की प्रथा को साकार करने में स्थानीय पण्डो का विशेष योगदान देखने को मिलता है जो लगातार दस दिनों तक माता के नाम पर व्रत रहकर हजारों रोपित जवारों की सेवा में लीन रहते हैं।
इसी तरह नगर के संकट मोचन मंदिर के पास प्राचीन खेरवाई की मढिया स्थित है जहां नगर की महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा प्रातः से अपनी अपनी उपस्थिति देकर माता के प्राचीन प्रतिमा की नवदिवसीय विशेष पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट



