कटनी (12 अगस्त) - शासन निर्देशों के परिपालन में 15 अगस्त 2026 दिन शनिवार को स्वतंत्रता दिवस एवं बुद्ध जयंती पर्व होने के कारण नगर में मांसाहारी पदार्थ मुर्गा, मुर्गी, मांस, मछली आदि का क्रय विक्रय बंद रहेगा।
उक्ताशय के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने आम सूचना जारी करते हुए नगर के आमजनों एवं उक्त कार्य करने वाले दुकान व्यवसायियों को सूचित किया है कि 15 अगस्त 2026 दिन शनिवार को स्वतंत्रता दिवस एवं बुद्ध जयंती पर्व होने के कारण मांसाहारी पदार्थ का क्रय-विक्रय न करें। अन्यथा की स्थिति में आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।



