पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में बहोरीबंद थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में बहोरीबंद पुलिस ने सट्टा पर्ची काटते 02 सटोरियों को दबोचा।
घटना का विवरण-दिनांक 15/09/2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बोहरीबंद वेयरहाउस के पास दो व्यक्ति सट्टा पर्ची काट कर अवैध धन लाभ अर्जित कर रहे हैं मुखबिर सूचना अनुसार पुलिस की दो टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकडा गया जिनसे उनका नाम पता पूछा गया जो एक ने अपना नाम सत्येंद्र सिंह गौड़ पिता नारायण सिंह गौड़ उम्र 35 वर्ष नि ग्राम नयागांव थाना बाकल एवं दूसरे ने अपना नाम भारत सिंह ठाकुर पिता कमल सिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष नि ग्राम नयागांव थाना बाकल का होना बताये मौके पर विधिवत तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से कुल 07 नग सट्टा पर्ची, दो डॉट पेन व 1340/- रुपये नगद जप्त किए गए । आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई ।
विशेष भूमिकाः- निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में सउनि चुडामणि पांडे, प्रधान आरक्षक रमेश सिंह, भोलाराम गुप्ता, सतीश तिवारी, के के शुक्ला, आरक्षक आशीष सोनी, बृजेश सिंह, यश ठाकुर एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।



