नगर निगम कटनी के वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट ने आयुक्त नगर पालिक निगम कटनी को पत्र लिखकर ट्रासंपोर्ट व्यवसायियों का कार्य ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट कराये जाने की मांग की है । श्री जैन ने पत्र में कहा है कि विगत् लग. 40 वर्ष पूर्व से ट्रांसपोर्ट नगर योजना तैयार हुई और ट्रांसपोर्ट नगर में विकास कार्य किया जाकर वहॉं पर ट्रासंपोर्ट व्यवसायियों को भूखंड आवंटित किये जा चुके हैं तथा अन्य भूखंड नीलामी हेतु भी अनेकों कार्यवाहियॉं हो चुकी है । पत्र में कहा गया है कि विभिन्न अन्य ट्रांसपोर्ट / परचून ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को भी भूखंड देने की कार्यवाही की जावे।
उन्होंने यह भी कहा है कि कटनी शहर के अंदर ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय होने से यातायात व्यवस्था बाध्ाित होती है, दुर्घटनाएॅं होती है, इस कारण ट्रांसपोर्ट से संबंधित समस्त कार्य ट्रांसपोर्ट नगर में ही कराये जाने का आदेश दिया जाना आवश्यक है । अतः सभी ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का कार्य ट्रांसपोर्ट नगर में ही शिफ्ट करने का आदेश आवश्यक है ।



