निषाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट वार्ड कटनी पहुंच कर विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल और कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने पंगत में बैठकर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन के तहत स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विशेष भोज में शामिल हुए।
इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
छात्रों को विशेष भोज में पूड़ी, आलू-गोभी-टमाटर की सूखी सब्जी, मटर-पनीर की सब्जी, पुलाव, अचार, पापड़, सलाद, बूंदी का लड्डू और चावल की खीर परोसी गई।
खूब मन लगाकर पढ़ने की दी सीख
विशेष भोज के बाद कलेक्टर श्री तिवारी ने छात्रों से संवाद किया। उनके गांवों का नाम और समस्याएं पूंछी। जिस पर छात्रों ने अच्छी पढ़ाई होने की बात बताई और कहा उन्हें कोई समस्या नहीं है। कलेक्टर श्री तिवारी ने छात्रों से खूब मन लगाकर पढ़ने और छात्रों को पढ़ाई में कठोर परिश्रम करने की सीख दी।
कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र पटेल, एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, एसडीएम बहोरीबंद व डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप मिश्रा, तहसीलदार नगर श्री अजीत तिवारी व तहसीलदार ग्रामीण श्री अतुलेश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पाण्डेय, डीपीसी श्री प्रेमनारायण तिवारी मौजूद रहें।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#drmohanoffice51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#IndependenceDay2026
#katni
#कटनी



