गोटेगांव। ग्राम कंजई के प्रतिष्ठित परिवार के अरविंद कुमार दुबे की सुपुत्री अमिता दुबे का मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में जिला स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने पूरे मध्यप्रदेश में 26वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अमिता दुबे वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय अंगुल, ओडिशा में स्पोर्ट्स टीचर के पद पर कार्यरत थीं। वे युवा कांग्रेस नेता अभिषेक दुबे की भतीजी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।



