श गजभिये पांढुरना. आरक्षण संवैधानिक अधिकार है, संविधान में सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछडे वर्गों को समान अवसर देने के उद्देश्य से अनुच्छेद 15 ( 4 ), 16 ( 4 ) और अन्य के तहत आरक्षण का प्रावधान है। केंद्र व राज्य सरकार की नौकरियों में एस.सी. को 15 % एस.टी.को 7.5 % और ओबीसी को 27 % कुल मिलाकर 49.5 % आरक्षण निर्धारित है,जबकि इन सबकी आबादी लगभग 75 % के आसपास हैं।
सिविल राइट्स प्रोटेक्शन सेल मध्यप्रदेश के अध्यक्ष एस.आर.शेंडे ने आरक्षण की वास्तविकता को उजागर करते हुए बताया कि, सुप्रीम कोर्ट ने 1992 के इंद्रा साहनी बनाम भारत सरकार के मामले में आरक्षण की सीमा 50 % तक रखने का निर्देश दिया है। इसका सीधा अर्थ यह हुआ कि,75 % आबादी वाली एस.सी,एस.टी,ओबीसी को कुल सीटों में से केवल 49. 5 % और शेष बचे 25 % सामान्य अनारक्षित वर्ग को अनायास ही 51.5 % आरक्षण मिल रहा है। उदाहरण के तौर पर 100 पदों में से 51 सामान्य को और बाकी सभी आरक्षित वर्ग को मात्र 49 पद मिलते हैं। बावजूद अनारक्षित वाले बंधु जानबूझकर एस.सी,एस.टी ,ओबीसी के आरक्षण का विरोध कर रहे हैं। रही बात काबिलियत ,योग्यता की-2015 बैच की एस.सी.कैटेगरी की आईएएस अधिकारी टीना डॉबी ने यूपीएससी की परीक्षा में बेगैर कोई रियासत के पूरे भारत में टॉप किया था। आरक्षित वर्गों के अभ्यार्थी अपनी काबिलियत,मेरिट,प्रतियोगिता के आधार पर सिलेक्ट होते हैं । कट ऑफ से कई ज्यादा अंक हासिल करते हैं। महाराष्ट्र के तुकाराम मुंडे का नाम आपने सुना ही होगा। संसद में दिए आंकडों के अनुसार एस.सी.के 15 के मुकाबले 7.65, एस.टी.के 7.5 के मुकाबले 3.8 और ओबीसी के 27 के मुकाबले मात्र 7.65 % पद भरे हुए हैं । बाकी के सारे 50 प्रतिशत से ज्यादा पद अनारक्षित अर्थात सामान्य वर्ग से भरे गये है। सामान्य वर्ग को ईडब्लूएस के नाम से फिर 10 % अतिरिक्त आरक्षण दिया है। इस प्रकार आरक्षण का सबसे ज्यादा लाभ सामान्य वर्ग को मिल रहा है।
फिर भी जानबूझकर आरक्षण का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। अप्रत्यक्ष रूप से विगत 10 वर्षो से आरक्षण समाप्ति की ओर है। केंद्र व राज्य सरकारों के लगभग एक करोड से ज्यादा सरकारी पद रिक्त है,इससे सभी वर्गों के युवा नौकरियों से वंचित है । प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण नहीं है।
ओबीसी को लेकर भयावह स्थितियां है, इनके आरक्षण से संबंधित प्रकरण पर विगत 10 वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में पेशियां चल रही है। न्यायालयों,प्रमुख पदों पर कमजोर वर्गों का प्रतिनिधित्व नगण्य है। आरक्षित वर्ग के जाली प्रमाण पत्र बनाकर सामान्य वर्ग के व्यक्ति द्वारा नौकरी करने के कई प्रकरण उजागर हुए है। केंद्र सरकार द्वारा संसद में कानून पारित कर " जिनकी जितनी संख्या भारी,उतनी उनकी भागीदारी "सुनिश्चित करते हुए मेरिट के आधार पर नौकरियों में समान प्रतिनिधित्व देना चाहिए। भ्रामक प्रचार से सावधानी की जरूरत है।



