घटना के बाद 01 साल से जिला सिंगरोली में रह रहा था आरोपी, मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को भागने के पहले ही लिया गिरफ्त में
* दसरा आरोपी अक्षय यादव हुआ अपनी सक्नत से फरार
घटना का सक्षिप्त विवरण दिनांक 13/09/2025 को प्रार्थिया चांदनी बंदेवार पति नितिन बंदेवार उम्र 34 साल निवासी लालबाग थाना कोतवाली छिंदवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 01/09/2025 को प्रार्थिया ने अपनी स्कूटी क्रमांक MP28.ZF.2473 अभिषेक चौकसे के घर के सामने काराबोह में खड़ी कर दी थी स्कूटी की डिक्की के अंदर 85,000 रूपये नगद एवं सोने के मंगलसूत्र के सोने की गुरिया रखे थे जो चोरी हो गये प्रार्थिया ने अभिषेक चौकसे के घर के सामने खडे हिमांशु उर्फ चीटा एवं अक्षय यादव नामक दोनो युवकों पर संदेह जाहिरा किया था क्योंकि इस घटना के संबंध में प्रिंस परतेती ने प्रार्थिया को सारी बात बताई थी जो रिपोर्ट पर थाना देहात में अप.क्र. 463/2025 धारा 303(1) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया था। देहात पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयों की धरपकड़ हेतु हर संभावित स्थानों पर दबिश दी गई परन्तु दोनो संदेहियों के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। आज दिनांक 02/09/2026 को थाना प्रभारी देहात निरीक्षक गोविन्द सिंह राजपूत को सूचना मिली कि प्रकरण का एक संदेही हिमांशु उर्फ चीटा बेलवंशी SLR स्कूल के पास किराये के मकान में किसी दोस्त के घर रूका है जो तत्काल थाना प्रभारी देहात द्वारा थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित कर दबिश देकर संदेही हिमांशु उर्फ चीटा बेलवंशी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई जो संदेही द्वारा घटना दिनांक को अपने दोस्त अक्षय यादव के साथ युवती की स्कूटी से रूपये एवं सोने के जेवर की गुरिया चुराना स्वीकार किया है। आरोपी ने अपने हिस्से में आये 35,000 रूपये खाने पीने में उडाना बताया है आरोपी हिमांशु उर्फ चीटा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी हिमांशु उर्फ चीटा के विरूद्ध शराब तस्करी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, चोरी के थाना कुंडीपुरा, मोहखेड़, देहात में पूर्व से अपराध दर्ज है। अन्य आरोपी अक्षय यादव की तलाश हेतु देहात पुलिस द्वारा एक टीम गठित की गई है जो आरोपी की तलाश में सम्भावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम हिमांशु उर्फ चीटा पिता नरेश बेलवंशी उम्र 24 साल निवासी भादे कालोनी परासिया रोड थाना देहात जिला छिंदवाड़ा
फरार आरोपी का नाम
अक्षय पिता दुर्गाप्रसाद यादव उम्र 25 साल निवासी पुराना छापाखाना साहू ज्वेलर्स के पीछे थाना कोतवाली जिला छिंदवाड़ा
महत्वपूर्ण भूमिकाः- निरी. गोविंद सिंह राजपूत, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, आर. 275 सूरज सिंह चौहान, आर. 148 शेरसिंह रघुवंशी, आर. 779 सौरभ सिंह बघेल, आर. 667 तरूण परतेती, सायबर सेल से प्रआर, 811 नितिन, आर. 842 आदित्य की विशेष भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को पुरस्कृत की जाने की घोषणा की गई है।



