खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया खोवा मंडी की आठ दुकानों का निरीक्षण
------
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा आज सोमवार को खोवा मंडी में 8 दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा खोवा के 6 नमूने परीक्षण हेतु लिये गये।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को कमानिया स्थित बडकुल स्वीट्स से मावे से बनी मिठाइयों के तीन नमूने, नरघईया स्थित देवी स्वीट्स से मिठाईयों के तीन नमूने तथा विजय नगर स्थित बीकानेर स्वीट्स से मिठाइयों के चार नमूने भी लिये।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि सभी नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे है।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद्य सामग्री के विक्रय प्रतिष्ठानों की आकस्मिक निरीक्षण की कारवाई निरंतर जारी रहेगी।
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#JansamparkMP #jabalpur



