कुण्डीपुरा पुलिस द्वारा गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।
घटना का सक्षिप्त विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पाण्डेय एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चौधरी के मार्ग दर्शन में अवैध गतिविधियो मे संलिप्त व्यक्तियो के विरुध्द कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये है । जो इसी क्रम में दिनांक 03.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की बोरिया रोड चावल फैक्ट्री के पास पर एक लडका अपने हाथ में एक सफेद रंग की थैली मे अवैध गांजा रख कर खडा है जो गांजा बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा है ,जो प्राप्त मुखबिर की सूचना पर विधिवत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताये गये स्थान पर हमराह स्टाफ के पहुँचकर, बोरिया रोड चाव फैक्ट्री में मुखबिर के बताये अनुसार एक लड़का सफेद रंग की थैली लिये हुए बैठा था जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम निसार उर्फ चंडाल पिता अहसाद अली उम्र 21 साल निवासी चौडा बाबा मंदिर के पास पातालेश्वर थाना कुंडीपुरा जिला छिंदवाडा का बताया जो संदेही के मिलने का पंचनामा तैयार किया गया, बाद विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी निसार अली उर्फ चंडाल के कब्जे से- 02 किलो 23 ग्राम मादक पदार्थ गांजा की जप्ती की जाकर विधिवत मौके पर ही सील चपडा किया गया है तथा आरोपी को धारा 8,20 एन.डी.पी.एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
नाम आरोपी-
निसार उर्फ चंडाल पिता अहसाद अली उम्र 21 साल निवासी चौडा बाबा मंदिर के पास पातालेश्वर थाना कुंडीपुरा जिला छिंदवाडा
आरोपी का आपराधिक रिकार्ड
थाना कुण्डीपुरा अपराध क्र.- 525/2021 धारा-294,323,325427,506,34 IPC
थाना कुण्डीपुरा अपराध क्र.- 831/2025 धारा-115 (2), 296 (b),351(3).3(5) BNS
थाना कुण्डीपुरा अपराध क्र.- 195/2026 धारा 8,20 NDPS ACT
थाना कुण्डीपुरा अपराध क्र.- 705/2026 धारा 8,20 NDPS ACT
आरोपी से जप्त सामग्री -
अवैध मादक पदार्थ गांजा 02 किलो 23 ग्राम कीमती करीब -30,000/- रूपये
विशेष भूमिका:- - उपनिरीक्षक महेन्द्र भगत थाना प्रभारी कुण्डीपुरा,उप-निरीक्षक अंजना मरावी , सउनि. मनोज रघुवंशी,प्र.आरक्षक- रविन्द्र ठाकुर, आरक्षक-जीवन रघुवंशी ,दीपेश श्रीवास्तव, युवराज,गजानंद मर्रापे, सतेन्द्र, राजपाल बघेल की विशेष भूमिका रही ।



