मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में विकासखंड एवं तहसील स्तर पर विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु 08 सितंबर को ज्ञापन सौंपा गया। जनपद पंचायत मोहखेड़ परिसर में संगठन के जिला सचिव अरविंद भट्ट ब्लॉक अध्यक्ष एच आर महोबे सचिव रामाजी पाठे एवं कोषाध्यक्ष संतोष डोंगरे के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री के नाम शिक्षक पात्रता परीक्षा से 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को मुक्त रखे जाने हेतु एवं माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन के अनुभागीय अधिकारी अनुभाग मोहखेड़ के माध्यम से विभिन्न विभागों की समस्याओं जिसमें पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, ई अटेंडेंस की अनिवार्यता को समाप्त किए जाने,ग्रेच्युटी की सीमा केंद्र के समान 25 लाख किए जाने,प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनर्स को केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिए जाने, लिपिक संपर्क को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान का लाभ दिए जाने,दो से अधिक संतान की बाध्यता वाले आदेश को निरस्त किए जाने,स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने,पंचायत सचिव का संविलयन पंचायत विभाग में किए जाने,कृषि विस्तार अधिकारी की वेतन विसंगति का निराकरण माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार किए जाने एवं सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक,प्राथमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक को वरिष्ठता एवं योग्यता के आधार पर पदोन्नति दिए जाने, महिला एवं बाल विकास विभाग के संविदा पर्यवेक्षक को नियमित किए जाने एवं पर्यवेक्षकों की वेतन विसंगति का निराकरण किया जाने,वाहन चालकों की नियमित भर्ती एवं पदनाम परिवर्तित कर टैक्सी प्रथा पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाए जाने, परिवार पेंशन के लिए 33 वर्ष की सेवा को कम कर 25 वर्ष किए जाने,विभिन्न विभागों में अनुकंपा नियुक्ति की जटिल शर्तों के सरलीकरण किये जाने सहित भृत्य का पदनाम परिवर्तित किया जाकर कार्यालय सहायक किए जाने संबंधी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने में विशेष रूप से संगीत जैन,ताराचंद भलावी,विजय अरमरकर,नरेशदास उदासी,विश्वजीत जैनवार ,कमलेश घागरे, सुनील यादव,शिवलाल गाकरे,सुभाष चंद्र डोंगरे,राजेंद्र बघेल,राजेंद्र साहू,किशोर डोंगरे, हरीश अल्डक,धनुष डिगरसे, शंभूदयाल डेहरिया,यशवंत नागरे, प्रदीप मालवीय,सतीश कड़वे,प्रमोद टांडेकर, श्रीमती नंदनी बन्नाइत, छोटीबाई सल्लाम, कल्पना धारे, पुष्पा पवार ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया।विकासखंड के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों सहित शिक्षकों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।
ताज़ा खबर
- कटनी के ऋषि गौतम को मिली बड़ी जिम्मेदारी! मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के बने प्रदेश प्रवक्ता
- ओवरलोड फायर क्ले का परिवहन कर रहा वाहन जब्त, संयुक्त जांच दल की कार्रवाई
- 🚨 धान माफियाओं की अब खैर नहीं! कलेक्टर आशीष तिवारी का बड़ा एक्शन, अवैध धान पर सीधे FIR!
- समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त के सख्त निर्देश, लापरवाही पर वार्ड दरोगा एवं लिपिकों को जारी करें नोटिस
- 🔥बरही पुलिस को नशे के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता, 01 किलो 381 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 13,000/- रुपये के साथ एक आरोपी गिरफ्तार🔥
- दीपावली से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत
- कटनी में खदान के पानी में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- किशोर तोमर पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात! आरोपी 'लल्ला पंडित' की तलाश में पुलिस

शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने एवं अन्य समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने विकासखंड स्तर पर सौंपा ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम सौंपा गया ज्ञापन