धटना का सक्षिप्त विवरण दिनांक 05.09.2026 को प्रार्थी मुन्ना उर्फ अनिल पिता बाबूलाल पवार उम्र 28 साल निवासी ELC
चौक PWD आफिस के पास थाना कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01/09/2026 के शाम करीब 07.30 बजे अपनी एम्बुलेन्स गाड़ी से विवांता अस्पताल पेशेन्ट लेने जा रहा था जैसे ही में विवांत अस्पताल के सामने पहुंचा सामने से जा रही सफेद रंग की वर्ना गाडी के चालक द्वारा अचानक से ब्रेक लगाने से वर्ना गाडी के पिछले भाग से मेरी गाडी टकरा गई तो उसमें बैठे गाडी चालक व अन्य लोग उतरे जिसमें से एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीबन 30-35 साल है, दूसरा व्यक्ति उम्म्र करीबन 25-30 साल का गाडी से उतरकर बोले कि हमारी गाङी को टक्कर मार दिया है ऐसा कहकर एक राय होकर मेरे साथ मारपीट करने लगे मैंने मना किया तो मुझे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे और फिर मुझे मेरी एम्बुलेन्स में जबरदस्ती बैठाकर विवांत अस्पताल के सामने से सी.एम. राईस स्कूल के पास रानी कामथ ग्राउण्ड की तरफ ले गये और वहां ले जाकर मेरे साथ हाथ मुक्कों से मारपीट किये। और मेरी प्रायवेट एम्बुलेन्स गाडी क्र. MP37BB0702 के सामने और पीछे के कांच, हेडलाइट को पत्थर मारकर तोड दिये और मेरी गाङी को पेड़ से टकराकर सामने से क्षतिग्रस्त कर दिया है जिसमें लगभग पचास से साठ हजार रुपये की नुकसानी हुई है। मेरे साथ में मारपीट करने से मेरे ओठ में, ओठ के नीचे (ठुड्डी), दाहिने पैर के पंजे में चोट आई हैं मेरे पास उस दिन जेब में रखा ओप्पो कंपनी का मोबाइल एंव पेन्ट के जेब में रखे 12000 रुपये उन चारो लोगो ने छीन लिये थे और एम्बुलेंस को आगे पीछे करके झाड़ से टकराये और उनमे से एक ठिगनासे लड़के ने राड से मेरे पैर मे मारा जो दाहिने पैर की तीन उंगली में चोट आई है एम्बुलेंस के अदंर रखी बैटरी एंव छोटा आक्सीजन सिलेन्डर निकाल लिये, और मुझे वही पर छोड़कर वरना गाड़ी से मोबाइल, 12000 रुपये, बैटरी व आक्सीजन सिलेन्डर लेकर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क्र.509/26 धारा 296(b), 115(2), 351(3),140(3),309(6),324 (4), 3(5), BNS का पंजीबद्ध कर विवेनचना में लिया गया। आरोपी की तलाश पताशाजी हेतु टीम गठित कर तलाश पताशाजी कर प्रार्थी द्वारा बताए अनुसार हुलिए के 02 व्यक्ति को पकडा गया जनके नाम पता पूछने पर अभिषेक पिता दिमाकचंद चौकसे उम्र 25 साल निवासी रानीकामठ एवं सतिन पिता नारद डेहरिया उम्म्र 28 साल निवासी चमन मोहल्ल गुरैया का होना बताया पकडे गए आरोपियों की पहचान प्रार्थी से कराया गया जसने आरोपी अभिषेक पिता दिमाकचंद चौकसे उम्र 25 साल निवासी रानीकामठ एवं सतिन पिता नारद डेहरिया उम्र 28 साल निवासी चमन मोहल्ल गुरैया को पहचाना उक्त आरोपियों द्वारा घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया जो आरोपी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया है
गिरफ्तार आरोपी (1) अभिषेक पिता दिमाकचंद चौकसे उम्र 25 साल निवासी रानीकामठ
(2) सतिन पिता नारद डेहरिया उम्र 28 साल निवासी चमन मोहल्ल गुरैया
पूर्व आपराधिक रिकार्डः अभिषेक चौकसे अप.क्र. 502/24 धारा 296,115(2),351(3), bns
बरामद मशरुकाः एक वर्ना कार. 1000/- रु. नगदी
विशेष भूमिका:-निरीक्षक जी. एस. राजपूत थाना प्रभारी देहात, उनि महेश अहिरवार, सउनि संदीप राजपूत, आर. 779 सौरभ, आर. आर. 870 पन्नालाल, थाना देहात, की विशेष भूमिका रही।



